WhatsApp Icon

कर्ज़दार ज्वेलर्स ने दो मित्रों के साथ खुद रची थी फ़र्ज़ी लूट की कहानी, तीन गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोमवार को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलर्स विनय सोनी पुत्र मनोज सोनी निवासी रफीगंज थाना कटका से ढाई लाख नगद व 45 ग्राम सोना की अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट कर फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया।

पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने लूट की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के उद्देश्य से सीओ जलालपुर, सीओ नगर, स्वाट व सर्विलांस टीम, जलालपुर बसखारी व जहांगीरगंज पुलिस को लगाया। उक्त संयुक्त टीम के प्रयास से मात्र 18 घंटा में घटना का पर्दाफाश हो गया जिसमें ज्वेलर्स व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ज्वैलर्स विनय सोनी की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने लूट के सम्बंध में मुकदमा संख्या 433/24 पर बीएमएस की धारा 309(6) के तहत दर्ज किया था जिस की जांच के बाद धारा तरमीम कर 309(4) किया गया।
एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि ज्वेलर्स विनय सोनी चार लाख रुपये का कर्जदार था, जिसके लिए फरहान शेख पुत्र अंसार निवासी रफीगंज व अनवर पुत्र कतली निवासी रफीगंज के साथ मिलकर लूट का षड्यंत्र रचा और ढाई लाख रुपया व 45 ग्राम सोना की फ़र्ज़ी लूट दिखा दिया जबकि लाल रंग की पिट्ठू बैग उसके साथी लेकर गए और एक चाकू से विनय सोनी ने स्वयं पर खरोंच का निशान बना लिया जिससे घटना सत्य प्रतीत हो। बताते हैंकि विनय सोनी आशिक मिज़ाजी व जुआ के कारण काफी उधारी में पड़ गया है जिसके कारण उसने लूट की फ़र्ज़ी घटना बनाई और दो मित्रों को पैसों का लालच देकर फ़र्ज़ी लूट कर दिया जबकि लूट के पिट्ठू बैग में रखा प्लास्टिक का खाली डब्बा दोनों द्वारा जला दिया गया था जिस की राख को भी पुलिस में बरामद कर लिया। घटना को पर्दाफाश करने में सीओ सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ जलालपुर अजेय कुमार शर्मा, प्रभारी स्वाट टीम मय टीम, प्रभारी सर्विलांस टीम, प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, प्रभारी निरीक्षक बसखारी, प्रभारी निरीक्षक जहांगीरगंज की संयुक्त टीम द्वारा मात्र 18 घंटा मर ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जिसकी क्षेत्र में सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

कटेहरी में रोजगार का महाकुंभ: 28 फरवरी को 50+ कंपनियां देंगी 5000 से अधिक नौकरियां

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.