अम्बेडकरनगर: बहुजन मुक्ति मोर्चा के जेल भरो आन्दोल के आह्वान पर जनपद मुख्यालय पर पद्मार्कग निकाला गया है। पुरानी तहसील तिराहा से कलेक्ट्रेट की तरफ नारेबाजी करता हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़ रहे हैं।
वक्फ बोर्ड संसोधन सहित आधा दर्जन मुद्दों को लेकर बहुजन मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन शुरू किया है।बहुजन मुक्ति मोर्चा ने 09 अप्रैल को जहां जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था वहीं आगामी 01 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में पुरानी तहसील तिराहा से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल, जितेंद्र राजभर, आत्माराम यादव, लालजी गौतम, विकास सक्सेना, जावेद सिद्दीकी, संदीप अम्बेडकर, साजन, पकंज बौद्धिक, संजय राव, बबलू आदि पद मार्च करते हुए कलेक्ट्रर के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष गिरफ्तारी देंगे। उक्त ज्ञापन में जहां ईवीएम हटाने, जाति आधारित जनगणना कराने, महाबोधि महाविहार की मुक्ति आदि का मामला है वहीं वक्फ बोर्ड संसोधन बिल की भी खुल कर मुखालिफत की जा रही है।




