WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा से वापस लौट रहे दो जायरीनों की सड़क दुर्घटना में मौत – मृतकों की बढ़ सकती है संख्या

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रूहानी इलाज़ के लिए विश्व प्रसिद्ध दरगाह में वार्षिक ग़ुस्ल मुबारक की रस्म में शामिल होने आए झारखंड के दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से वार्षिक ग़ुस्ल में शामिल होने के बाद टैम्पो में बैठकर बसखारी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि सम्मनपुर थानाक्षेत्र के पलई रामनगर में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप से आमने सामने की टक्कर में

ऑटो टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें झारखंड प्रान्त के रामगढ़ जिले के शेरखा निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद दानिश पुत्र असलम व झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर निवासी 40 वर्षीय रोजी पत्नी नईम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो चालक सहित कई लोगों की हालत गंभीर है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दो लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.