WhatsApp Icon

जनसेवा केंद्र से हुई लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में बदमाश सहित सिपाही भी घायल

Sharing Is Caring:

जनसेवा केंद्र से हुई लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में बदमाश सहित सिपाही भी घायल

अम्बेडकरनगर: भीटी व स्वाट/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गत 04 अप्रैल को थाना भीटी क्षेत्र अन्तर्गत सेनपुर जनसेवा केन्द्र से हुई लूट की घटना से सम्बन्धित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


उक्त घटना के बारे में उल्लेखनीय है कि 04 अप्रैल को थाना भीटी पर आवेदक सत्येन्द्र कुमार पुत्र आशाराम तिवारी निवासी ग्राम जिवधरपुर थाना भीटी अम्बेडकरनगर द्वारा लिखित सूचना दी गई की रात्रि करीब 09.30 बजे अपनी जन सेवाकेन्द्र सेनपुर पर दुकान बन्द करने के लिए अपना हिसाब कर रहा था कि तभी दो व्यक्ति दुकान में घुसकर तमन्चा दिखाकर आवेदक से आवेदक का मोबाइल व कुर्सी के नीचे रखे पैसों से भरा बैग लेकर भाग गये। प्राप्त सूचना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 73/25 धारा 309(4) BNS की जांच उपरांत बढोत्तरी धारा 109(A), 61 BNS पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। उक्त घटना में मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर सेनपुर जनसेवा केन्द्र की लूट की घटना से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को भीटी तारुन मार्ग लिंक रोड ओनी की बगिया के पास मोटर साइकिल पर आ रहे थे जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी जिससे आरक्षी रामनरेन्द्र भारद्वाज के हाथ में गोली लगने से घयाल हो गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई जिससे अभियुक्त अविनाश कमल पुत्र सुरेश चन्द्र उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर गोली लगने से घायल हो गया व एक अन्य अभियुक्त आकाश सोनी पुत्र प्रमोद कुमार सोनी उम्र करीब 26 वर्ष निवासीगण ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या दोनों अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा समय करीब 12.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया की घटना से सम्बन्धित उनके दो अन्य साथी शिवम् सोनी पुत्र रामअजोर सोनी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या व आलोक पुत्र प्रमोद कुमार सोनी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या चनहा सेनपुर मार्ग पर खडे इंतजार कर रहे है जिनको पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के बताये गये स्थान से दबिश देकर घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद प्लैटिना मोटरसाइकिल यूपी 42 एल 7611, एक अदद स्कोडा कार यूपी 42-एसएस 0025, दो अदद 315 बोर अवैध तमंचा, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, व कुल 37 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम् सोनी पुत्र रामअजोर सोनी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या, आलोक पुत्र प्रमोद कुमार सोनी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या, आकाश सोनी पुत्र प्रमोद कुमार सोनी उम्र करीब 26 वर्ष निवासीगण ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या व अविनाश कमल पुत्र सुरेश चन्द्र उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर शामिल है। उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में अमित कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक भीटी, अजय कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक थाना जहांगीरगंज, सन्तकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बसखारी, एसआई प्रभाकान्त तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल, एसआई अभिषेक त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम, एसआई विनोद यादव प्रभारी एसओजी, एसआई ताहिर हुसैन खान एसओजी, एसआई उमेश यादव सर्विलांस सेल, कांस्टेबल विपिन सिंह राठौर सर्विलांस सेल, कुलदीप सर्विलांस सेल, शिवम शर्मा सर्विलांस सेल, सौरभ पाण्डेय सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल विकास चन्द्र ओझा स्वाट/सर्विलांस सेल, अमरेश यादव स्वाट टीम, सुनील कुमार स्वाट टीम, प्रभात मौर्या एसओजी, कांस्टेबल दिव्यांशु यादव स्वाट टीम, विजेन्द्र यादव एसओजी, राहुल यादव एसओजी, ज़ाकिर हुसैन एसओजी शामिल रहे।

अन्य खबर

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

1100 दीपों की रोशनी में मनाया गया हिंदू नववर्ष 2083, तमसा तट पर उमड़ा जनसैलाब

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.