277–कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन हेतु 12 अभ्यार्थियों के नामांकन पत्र हुए स्वीकृत
अम्बेडकरनगर: रिटर्निंग ऑफिसर/उप जिलाधिकारी भीटी द्वारा अवगत कराया गया कि विधानसभा उप निर्वाचन–2024 के अंतर्गत 277-कटेहरी विधानसभा में सोमवार को नाम निर्देशनों की जांच में 02 अभ्यार्थियों बृजेश कुमार (निर्दलीय) तथा महेंद्र कुमार (निर्दलीय) के नामांकन पत्र को अस्वीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए कुल 14 अभ्यर्थियों में से 12 अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया है जिसमें अपना दल प्रत्याशी अयोध्या, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती शोभावती वर्मा, निर्दल प्रत्याशी गोविंद कुमार, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी धर्मराज निषाद, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अमित वर्मा, भागीदारी पार्टी (पी.) प्रत्याशी राम नरेश, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी राजेश कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया प्रत्याशी श्रीमती नीलम सिंह, पीस पार्टी प्रत्याशी मो. असद, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती कृष्णावती, मूल निवासी समाज पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न राजभर तथा बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी ओमवीर के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। बताते चलेंकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख निर्धारित की गई है तथा 13 नवम्बर को मतदान होना है



