अंबेडकरनगर: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवाह्न पर जमीयत उलेमा अंबेडकरनगर इकाई द्वारा जनपद के विभिन्न मदरसों में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मानवीय पहल के तहत जलालपुर स्थित मदरसा करामातिया, हंसवर के मदरसा एशातुलउलूम तथा भूलेपुर में संचालित मदरसा अनवरुलूलम में ठंड से जूझ रहे छात्रों व ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान जमीयत उलेमा अंबेडकरनगर के अध्यक्ष मौलाना एहतेशामुलहक ने कहा कि सर्दी के मौसम में बेसहारा और ज़रूरतमंदों की मदद करना इंसानियत का फर्ज़ है। उन्होंने बताया कि जमीयत उलेमा हिंद हमेशा समाज के कमजोर तबके के साथ खड़ी रही है और आगे भी राहत व सेवा कार्य जारी रहेंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी शमसुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी मौलाना फसीहुज्जमा, हंसवर हल्का के सदर मौलाना रेहान हलीमी, हंसवर के शहरे इमाम मौलाना सैय्यद यासिर, जिला नायब सेक्रेटरी मोहम्मद आमिर सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक होता नजर आया।




