WhatsApp Icon

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर जमीयत उलेमा के जिलाध्यक्ष ने की बड़ी अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया जमीयत उलेमा के अम्बेडकरनगर जनपद के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती महबुबुर्रहमान कासमी ने अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अपील किया है।

श्री महबुबुर्रहमान ने जमीयतुल उलेमाकी इकाइयों के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल देश के भाई बहनों का एक बड़ा वर्ग आगामी 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहा है और इस बीच साम्प्रदायिक, शरारती व अराजकतत्वों के कारण माहौल खराब होने की आशंका है। ऐसी विकट परिस्थिति में हमारा काम शांति और भाईचारा स्थापित करना है और अराजकतत्वों को घटिया योजनाओं और साजिशों को विफल करना है। नफरत को नफरत से, आग को आग से नहीं बुझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर कदापि ध्यान ना दें और कानून को कीड़ी भी हालत में अपने हाथ में न लें तथा स्थानीय पुलिस या फिर अपने बड़ों से संपर्क करके माहौल को शांतिपूर्ण बनाने का प्रयास करें।
मुफ़्ती महबुबुर्रहमान कासमी ने कहा कि नमाज़ फ़ज्र में कुनूत नाज़ला पढ़ना अनिवार्य करें तथा शुक्रवार की नमाज से पहले इमामों व जिम्मेदारों से अपील है कि इस संबंध में आमजनों को जागरूक करें। श्री कासमी ने अपील किया कि इस दौरान सफर करने से परहेज़ करें तथा किसी भी तरह की बहस में ना पड़ें जिससे क्षेत्र व देश का माहौल शांति नुमा बना रहे।

अन्य खबर

किछौछा दरगाह में ग़ुस्ल मुबारक की रस्म आज: भारी भीड़ के मद्देनज़र 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लागू

टाण्डा: तीन बोलीदाता, दो लाख बढ़ोतरी, सिंडिकेट की चर्चा तेज — टैक्सी स्टैंड नीलामी पर खड़े हुए सवाल

सपा में ‘मुस्लिम चेहरों’ की मजबूती: कमर हयात अंसारी का ताबड़तोड़ स्वागत, प्रकट किया धन्यवाद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.