WhatsApp Icon

किछौछा दरगाह में ग़ुस्ल मुबारक की रस्म आज: भारी भीड़ के मद्देनज़र 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सैय्यद मखदमू अशरफ दरगाह किछौछा में आयोजित होने वाली ग़ुस्ल मुबारक की रस्म अदायगी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है।

कार्यक्रम 9 अप्रैल गुरुवार की शाम से शुरू होकर 10 अप्रैल शुक्रवार की शाम तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पत्र के अनुसार भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 अप्रैल रात 8 बजे से 10 अप्रैल रात 8 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।बसों की पार्किंग/डायवर्जन व्यवस्था: टांडा व अकबरपुर की तरफ से आने वाली बसें हर्रैया बाईपास पर सड़क के बाईं ओर पार्क की जाएंगी।
जलालपुर की तरफ से आने वाली बसें गोलपुर मटिया मोड़ पर सड़क के बाईं ओर खड़ी होंगी।
आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें डोडो बाईपास से डायवर्ट होकर हर्रैया बाईपास पर सड़क के बाईं ओर पार्क की जाएंगी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित रूट का पालन करें, अनावश्यक वाहन लेकर भीड़ क्षेत्र में न जाएं और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!