WhatsApp Icon

रूल आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समाजसेवी ने किया भव्य उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलवा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू का रूल आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घटान मुख्य अतिथि समाजसेवी मो.आमिर ने विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मो. दानिश, हारिश सिद्दीकी व मजलिस नेता नबी अहमद के साथ फीता काटकर किया।


बताते चलेंकि बुनकर नगरी मुबारकपुर से सटे गाँव रसूलपुर में जलवा क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन टू मैच गुरुवार की रात्रि में शुरू किया गया। उक्त शुभारम्भ मैच के मुख्य अतिथि एसएस एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष मो.आमिर ने फीता काटकर किया। श्री आमिर द्वारा हैट्रिक चौका व हैट्रिक विकेट पर 2500 रुपये का प्रोत्साहन इनाम रखा था।

प्रधान महेंद्र पाल व बीडीसी दिलदार अहमद के संरक्षक में आयोजित जलवा क्रिकेट टूर्नामेंट के अम्पायर मो.हाशिम, इम्तियाज अहमद, मास्टर जमालुद्दीन, अलाउद्दीन, अहसान अली मोनू हैं जबकि कमेंटेटर के रूप में मो.फहीम व मो.शब्बीर अपनी सेवा दे रहे हैं। जलवा क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो.साहिल उपाध्यक्ष मो.अरशद, कोषाध्यक्ष मास्टर सेराज अहमद हैं जबकि आयोजक मो.अकमल व सचिव इम्तियाज अहमद हैं। उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि मो.आमिर ने कहा कि फिजिकल खेल से हमारे शरीर व मानसिक का काफी विकास होता है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.