WhatsApp Icon

बुनकर नेता के सहयोग से हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया जल प्याऊ शिविर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कई दिनों से तापमान में तेज़ी से हो रही वृद्धि के कारण भीषण गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने भी दोपहर में घरों में रहने का निर्देश जारी किया है। औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा में आवश्यक कार्यों से आने जाने वालों के लिए ठण्डा पानी मिलना सपना सा दिखाई दे रहा है। प्यास से परेशान लोग बन्द बोतल खरीदने पर मजबूर है। ऐसे में बुनकर नेता व समाजसेवी डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी द्वारा हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के साथ मिलकर ज़ुबैर चौराहा व बस स्टेशन के बीच जल प्याऊ शिविर लगया है जहां राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था किया गया है।

हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के अध्यक्ष मो.अकमल ने बताया कि समाजसेवी डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी के सहयोग से राहगीरों को भीषण गर्मी में ठण्डा व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगया गया है। डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी में बताया कि बरसात होने तक उक्त जल प्याऊ शिविर प्रतिदिन लगेगा जिससे आम जन मानस को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। उक्त जल प्याऊ शिविर का गुरुवार से विधिवत शुभारम्भ किया गया जिसकी खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.