WhatsApp Icon

जेल कारागार में फंदे से झूलता मिला निरुद्ध कैदी का संदिग्ध शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला कारागार में फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक निरुद्ध कैदी का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक नाबालिग बालिका से दुराचार के मामले में जिला कारागार में बंद था। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कारागार में 26 वर्षीय शब्बीर खान पुत्र जब्बार खान निवासी जिला बुलढाणा महाराष्ट्र (मुम्बई) का शव गमछे के सहारे फंदे से झूलता हुआ जेल प्रशासन को मिला जिसे आननफानन में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक विगत 04 दिन पूर्व दुराचार व पास्को एक्ट के तहत जिला जेल में आया था। परिजनों के पहुंचने तक बहुजन मुक्ति पार्टी के विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने शव की ज़िम्मेदारी लेने की बात कही है। राष्ट्रीय मुस्किम मंच के जिलाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी चांद मोहम्मद के निर्देश पर शव को सुपुर्दगी में लेने की प्रक्रिया कराई जा रही है। चर्चा है कि बलात्कार के आरोप में बंद हुए शब्बीर ने पीछे बैरेक में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो सकेगा।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.