WhatsApp Icon

नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के सेवागंज निवासी सुरेश गोस्वामी पुत्र शेरबहादुर गोस्वामी के खिलाफ इब्राहिमपुर पुलिस में मुकदमा अपराध संख्या 202/24 पर आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है।


मुकदमा वादी का दावा है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री की अश्लील फोटो को आरोपी सुरेश गोस्वामी विभिन्न फ़र्ज़ी आईडी के सहारे सोशल मीडिया के फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर डाल कर समाज में उनकी पुत्री की क्षवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। बहरहाल इब्राहिमपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ त्वरित मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.