WhatsApp Icon

पहले मतदान करने वालों को लकी ड्रॉ के माध्यम से मिलेगा शानदार उपहार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकर नगर जनपद में बनाए जाएंगे ए.सी मतदान बूथ: जिला निर्वाचन अधिकारी

 

अम्बेडकरनगर: पहले मतदान करने वालों के बीच लकी ड्रा कर विजेयता को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीप के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने/मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को बूथ तक आने व मतदान में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने हेतु ए.सी बूथ, यूथ बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ, मॉडल बूथ व बूथ के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से अब तक की तैयारियो के बारे में बिंदुवार विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करते रहे, इसके अतिरिक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आने के लिए प्रेरित करने हेतु मतदान दिवस के दिन मॉडल बूथ/ पिंक बूथ तथा बूथ के बाहर सेल्फी पॉइंट सहित अन्य बिंदुओं के बारे में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के पूर्व समस्त मतदान केन्द्र पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, टेंट सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्व से दुरुस्त कर ली जाए, ताकि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि प्रातः 11 बजे से 03 बजे के बीच मतदान करने वाले मतदाताओं को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया जाए।
इस दौरान उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि 25 मई शनिवार को अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथों पर उपस्थित होकर इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद वासियों को आगामी 25 मई शनिवार को अपने मतदेय स्थल पर मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आमंत्रित किया है।बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.