WhatsApp Icon

प्रदर्शन: ईरान पर हमले से भड़का शिया समुदाय, इमामबाड़ा में गूंजा अमेरिका मुर्दाबाद का नारा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। इज़राइल व अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के विरोध में शिया समुदाय में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। टाण्डा तहसील के पकड़ी खास गांव स्थित इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग जुटे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौलाना मुनव्वर हुसैन, मौलाना कौसर और मौलाना आलम के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने “खामनेई जिंदाबाद”, “ईरान जिंदाबाद” और “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईरान पर हमला पूरी उम्मत पर हमला है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंस्ट्राग्राम पर प्रदर्शन की वीडियो देखने के लिए इसको टच करें।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ती सैन्य कार्रवाई से वैश्विक शांति खतरे में है। फ़ेसबुक पर प्रदर्शन की वीडियों देखने के लिए इसको टच करें। प्रदर्शन के दौरान इमामबाड़े परिसर में भारी भीड़ रही और माहौल पूरी तरह विरोध के नारों से गूंजता रहा।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन नारों की गूंज ने साफ कर दिया कि स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर गहरी नाराजगी और भावनात्मक जुड़ाव मौजूद है।

अन्य खबर

मेंथा प्लांट में धमाका: टंकी फटने से तीन झुलसे, दो की हालत गंभीर

20 हजार दो, वरना फर्जी मुकदमे में जाओ जेल! मालीपुर पुलिस पर फिर घूसखोरी का गंभीर आरोप

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.