अम्बेडकरनगर: देश की राजनीति में अदम्य साहस और दूरदर्शिता की प्रतीक भारत की प्रथम लौह महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने बाल्यावस्था में अपने दादा और पिता से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने की प्रेरणा लिया था।
उक्त बातें पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कही। उन्होंने कहा ग्यारह वर्ष की अवस्था में देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए बाल्य संगठन “बानर सेना” तैयार किया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, कपिलदेव वर्मा ने कहा इंदिरा गांधी सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनी और 1966 में लालबहादुर शास्त्री के निधन के उपरांत देश की प्रधानमंत्री बनीं और अपने सशक नेतृत्व से विश्व राजनीति में भारत की पहचान को सशक्त किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज अम्बेडकरनगर जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108 जयंती मनायी गयी सर्वप्रथम लौहमहिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देकर गोष्ठी की गयी गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू और संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा ने किया।




