अम्बेडकनगर: जैतपुर थाना में तैनात होमगार्ड का शव उसके घर के पास स्थित एक पेड़ में फंदे से संदिग्ध रूप से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर कोहराम मच गया।शव को परिजनों ने उतार कर निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़वरपुर पुरवा मुस्तफाबाद निवासी अरविंद यादव उम्र 46 वर्ष देर शाम ड्यूटी को जाना था। उसके पहले अरविंद यादव द्वारा कृषि कार्य को निपटाकर घर लौटे थे। इस दौरान मृतक की पत्नी और बड़ा बेटा दवा लेने बाजार गए हुए थे। देर शाम जब पत्नी और बड़ा बेटा घर लौटे तो पिता घर पर नहीं थे। काफी देर बाद जब घर पर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिजनों ने घर के पास ही स्थित एक अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया। फंदे से लटकता हुआ देख पूरे परिजनों में हल्ला गोहर मच गया। आनन फानन में परिजनों ने शव को उतरकर निजी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मृतक के पास से एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें लिखा हुआ है कि इसमें उनके परिवार का कोई दोष नहीं है। हालांकि शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। परिजनों के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।




