अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा-ए-हिन्द के जिलाध्यक्ष मुफ़्तु महबुबुर्रहमान क़ासमी व प्रसिद्ध तहसील टांडा में संचालित बहुप्रसिद्ध इस्लामिक धार्मिक संस्था आदारे शरैय्या के मौलना फैय्याजुद्दीन मंजरी ने पवित्र माह रमजान के दौरान मनाए जाने वाले होली पर्व व होलिका दहन को लेकर मुस्लिम समुदाय से अहम अपील किया है।
बहुप्रसिद्ध इस्लामिक धार्मिक संस्था आदारे शरैय्या के मौलना फैय्याजुद्दीन मंजरी ने कहा कि आगामी 24 मार्च की रात्रि में होलिका दहन व तराबीह की नमाज़ समाप्ति के समय लगभग एक है तथा 25 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा जिसके मद्देनजर होलिका दहन स्थलों तथा होली के दिन ऐसे रास्तों से परहेज़ करें जहां हमारे देश के भाई अपना त्यौहार मना रहे हों जिससे किसी तरह का वाद विवाद ना होने पाए।
जमीयतुल उलेमा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती महबुबुर्रहमान क़ासमी ने भी जनपद वासियों से अहम अपील करते हुए कहा है कि हमारे देश के भाई लोग होली पर्व पर जुलूस निकालते हैं और एक दूसरे पर रंग डालते हैं तो ऐसे माहौल से हमें बचना चाहिए जिससे अमन व अमान कायम रहे और किसी को कोई दिक्कत ना होने पाए।





