अम्बेडकरनगर: देर रात्रि में सोते हुए युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण मात्र चन्द घंटा में ही आलाकत्ल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी क्षेत्र में सरहाना हो रहा है।
मामला हंसवर थानाक्षेत्र के सैदपुर लैडूआ डीह का है जहां रात्रि लगभग 02 बजे सोते हुए सुनील कुमार पुत्र स्व.दयाराम की बांस से पीट कर हत्या कर दिया गया था। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए तत्काल पहुंचे हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई और हत्यारोपी धनश्याम, अम्ब्रेश व दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। हंसवर पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा अपराध संख्या 137/24 पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही तेज़ कर दिया है।
घटना के क्रम में बताया जा रहा है कि रविवार शाम में सैदपुर लैडुआ डीह से धीरज की बारात आलापुर थानाक्षेत्र के मार्डरमऊ गई थी जहां सैदपुर लैडुआ डीह गाँव के ही लोगों की आपस मे लड़ाई हो गई थी और बारात वापस आने के बाद रात्रि में जब सुनील कुमार सो रहा था तो बांस के एक दुकड़े से उसके सर पर गंभीर चोट देकर मौत के घाट उतार दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी धनश्याम, अम्ब्रेश व दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है तथा शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बहरहाल हत्या के मात्र चन्द घंटा के अंदर ही आलाकत्ल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तर करने पर हंसवर पुलिस की क्षेत्र में सरहाना हो रही है।




