WhatsApp Icon

हत्या से पूर्व मिली थी धमकी जान से मारने की धमकी, प्रॉपर्टी डीलिंग में धन बंटवारे को लेकर था विवाद

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बगीचे में एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अहिरौली थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव निवासी राजकमल यादव उर्फ बंटी पुत्र स्वर्गीय रामजी यादव के रूप में हुई है।


परिजनों का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में स्थानीय व्यापारी काली प्रसाद जायसवाल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (ग्राम अहरौला), राम सिंह उर्फ बड़े टिल्लू पुत्र रामअजोर यादव (ग्राम हंसापुर), अवनीश यादव पुत्र सतगुरु दयाल यादव तथा पंकज गिरी पुत्र रवीन्द्र गिरी (ग्राम विशुनपुर) ने धोखे से बुलाकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की माँ तारा यादव ने थाना जैतपुर में नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 05 नवम्बर की रात आरोपियों ने धमकी दी थी कि “अगर कल तक पैसा नहीं दिया तो गोली मार देंगे।” अगले दिन 06 नवम्बर की सुबह, आरोपियों ने फोन कर राजकमल को अहरौला बाईपास स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया, जहाँ से चारों आरोपी उसे उसकी ही मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए। इसके बाद तिघरा गांव के इंटर कॉलेज के दक्षिणी छोर पर उसकी निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया।
सूचना पर पहुँची जैतपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और मृतक की माँ की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलिंग के दौरान मिले रुपए के बंटवारे को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.