WhatsApp Icon

बहुचर्चित हकीम फील्ड पर कब्ज़ा करने का प्रयास करने वालों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा के बहुचर्चित खेल मैदान पर सीमेंट पिलर व तार लगा कर कब्ज़ा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं अभियुक्तों को हिरासत में लेकर जांच करने का दावा कर रही है।

टांडा चिंतौरा में स्थित बहुप्रसिद्ध हकीम क्लब खेल मैदान जो कई दशकों से खेल मैदान के रूप में इस्तेमाल होता चला आ रहा है, उस पर सीमेंट के पिलर व तार लगाकर अवैध कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया जिसकी शिकायत हकीम क्लब के महामंत्री हेलाल अशरफ के निर्देश पर खेल मैदान के केयर टेकर राधेश्याम वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा की तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 88/25 पर बीएनएस की धारा 3(5), 329(3), 351(3) के तहत रमेश कुमार पांडेय पुत्र ओंकार नाथ पांडेय निवासी हरिपुर जगदीश पुर कोतवाली अकबरपुर, राहुल दूबे पुत्र स्व. पारस नाथ दूबे निवासी जगदीशपुर नौखा थाना सम्मनपुर, रंजीत कुमार पुत्र रामनाथ निवासी जलालपुर यरकी थाना अहिरौली व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टांडा कोतवाली पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ करते हुए जांच का दावा कर रही है।

अन्य खबर

पर्यटन नीति का असर: टांडा में बनेगा ‘अनुग्रह पैलेस’, डीएम ने किया भूमिपूजन

अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

एलपीजी पर डीएम का सख्त एक्शन: होम डिलीवरी अनिवार्य, ओवररेटिंग-जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.