WhatsApp Icon

अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मखदूमपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।


मिली जानकारी के अनुसार बनगांव डिहवां निवासी संतोषी वर्मा (70) पुत्र बुद्धू वर्मा किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार इंटरसिटी ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी अकबरपुर और अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.