WhatsApp Icon

भीषण सड़क हादसा में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत – टांडा मार्ग पर हुआ था हादसा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा – अकबरपुर मार्ग पर खेतापुर के रामपुर गाँव के निकट सोमवार की रात्रि में एक्सयूवी व स्विफ्ट डिजायर में हुई आमने सामने की भीषण टक्कर में घायल एक युवक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई है जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज़ हो रहा है।


बताते चलेंकि टांडा-अकबरपुर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के खेतापुर रामपुर गाँव के निकट अकबरपुर की तरफ से आ रही XUV300 नंबर UP 44 BJ 0409 व टांडा की तरफ से जा रही स्विफ्ट डिजायर नंबर UP 80 CQ 0672 में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। उक्त टक्कर में दोनों वाहनों के सामने का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन में बैठी महिलाओं व बच्चे सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सयूवी में 04 व स्विफ़्ट डिजायर में 07 लोग सवार थे जिसमें 08 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस के सहारे सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर किनारे किया। जिला अस्पताल में एक युवक अच्छेलाल पुत्र खदेरु निवासी ग्राम आमा डरबेशपुर थाना आलापुर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि 07 अन्य का इलाज जारी है तथा सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

अन्य खबर

कटेहरी में रोजगार का महाकुंभ: 28 फरवरी को 50+ कंपनियां देंगी 5000 से अधिक नौकरियां

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.