WhatsApp Icon

हबीब हॉस्पिटल को सीज़ कर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की एसडीएम ने की सिफारिश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उप जिलाधिकरी टांडा ने इल्तिफ़ातगंज में संचालित हबीब हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर भारी अनिमितता मिलने के कारण हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सीज़ करते हुए सीएमओ को पत्र लिखा कर पंजीयन निरस्त करने की सिफारिश किया।

उपजिलाधिकारी टांडा मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त हुई कि हबीब हास्पिटल में शल्यक कार्य (सीजेरियन प्रसव) किया जात है और चिकित्सालय में पंजीकृत सर्जन नहीं है और न ही सर्जरी की अनुमति है।
बुधवार को एसडीएम टाण्डा एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी टांडा डॉक्टर दिनेश वर्मा द्वारा हबीब हास्पिटल इल्तिफातगंज टाण्डा का निरीक्षण किया गया तो हास्पिटल खुला पाया गया और अस्पताल की ओपीडी एवं 10 अन्य रोगी का पंजीकृत था। जांच के दौरान अस्पताल के संचालक द्वारा ओपीडी, आईपीडी रजिस्टर (अभिलेख) नहीं प्रस्तुत किया गया और जांच के दौरान चिकित्सालय में पंजीकृत स्टाफ में अंकित पान्डेय (जीएनएम) एवं कु. रूबी (डी.फार्मा) उपस्थित नहीं थे। जांच के दौरान ओटी रूम का निरीक्षण में क्रियाशील ओटी टेबल, एनेस्थिसिया मशीन का सेटअप, आक्सीजन सिलेन्डर, सक्शन मशीन, ओटी लाईट, वैक्यूम आपरेटस (पूल आउट) स्पिलीट एसी पायी गयी इससे प्रतीत होता है कि शल्यक कार्य किये जाते हैं। निरीक्षण के दौरान हबीब हास्पिटल इल्तिफातगंज टाण्डा की गतिविधि संदिग्ध पायी गयी जिससे प्रतीत होता है कि वहां पर सीजेरियन प्रसव कराये जाते है। हबीब हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील करते हुए पंजीयन निरस्त करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।

अन्य खबर

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने सुनीं 297 शिकायतें, 30 का मौके पर निस्तारण

रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस, 06 मार्च तक दावे-आपत्तियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.