अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र स्थित दरगाह किछौछा इलाज़ के लिए आये मानसिक विक्षिप्त एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दोहरी घाट, थाना दोहरी घाट, जनपद मऊ निवासी फारुख के 25 वर्षीय पुत्र मो. फैसल गत 18 जनवरी की शाम करीब छह बजे दरगाह क्षेत्र से अचानक लापता हो गया।
परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण परिवार गहरी चिंता में है। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने 23 जनवरी को थाना बसखारी में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक कमलेश यादव को सौंपी गई है तथा उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है।
लापता युवक का हुलिया
मुहम्मद फैसल, उम्र लगभग 25 वर्ष, रंग गेहुँआ, कद करीब 5 फीट, काला जर्सी व कोट तथा नीचे छोटी चेकदार लुंगी/पैंट पहने हुए था।
परिजनों ने अपील किया है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9198171262 अथवा 788086807 पर सूचित करे।







