WhatsApp Icon

शिक्षा के प्रति सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे संभ्रांत लोगों ने छात्र छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

Sharing Is Caring:

स्वर्गीय मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा टाण्डा नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में शिक्षा के प्रति सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यालयों के हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट के टॉप करने वाले छात्र छात्राओं तथा इस्लामिक शिक्षा पूर्ण करने वाले छात्रों को मैडल, प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उपहार भी दिया गया।
उक्त भव्य कार्यक्रम टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ के स्वर्गीय पति मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू के नाम पर संचालित समाजसेवी संगठन स्वर्गीय मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.नदीम उर्फ पोली द्वारा अपने सकरावल स्थित आवास के पास आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम का शानदार संचालन मास्टर कुवैस अहमद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में कई प्रसिद्ध शिक्षक व कई डॉक्टर मौजूद रह कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


स्वर्गीय मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.नदीम उर्फ पोली ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है और ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के इलाज में भी काफी मदद की जाती है और बहुत जल्द शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया जायेगा जिसकी शुरुआत शिक्षा के प्रति सम्मान कार्यक्रम से हो चुकी है।

उक्त कार्यक्रम में टाण्डा नगर क्षेत्र के सभी हिंदी मीडियम विद्यालयों में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में सर्वाधिक नम्बर पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र सहित उपहार स्वरूप ब्रांडेड ट्राली सूटकेश भेंट किया गया तथा उसके प्रधानाचार्यों, चिकित्सकों व संभ्रांत लोगों को शिक्षा के प्रति सम्मान करते हुए पेन व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

जिसमें मुख्य रूप से टीएपीजी कालेज प्राचार्य रमेश चन्द्र पाठक, मिश्रीलाल आर्यकन्या इण्टर कालेज के प्रबंधक आनंद आर्य, मदरसा मंज़रे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अंसारी, मौलाना फैय्याजुद्दीन, आदर्श जनता इण्टर कालेज के प्रबंधक डॉक्टर लाल जी पटेल, डॉक्टर आसिफ अख्तर, डॉक्टर आतिफ अंसारी, डॉक्टर गुलरेज़ अंसारी, डॉक्टर सईद अख्तर, तारिक मंज़ूर, अंकित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना ने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया तथा सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना भेदभाव के सभी को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाएं जिससे छात्र व छात्राएं आगे चलकर टाण्डा ही नहीं बल्कि जनपद व प्रदेश का नाम देश में रौशन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पोली ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुनः 51 महिलाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की सौगात, चयन प्रक्रिया पूरी

अकबरपुर में दिनदहाड़े मौत का तांडव! मारपीट के बाद युवक ने तोड़ा दम, आधा दर्जन नामजद

लखनऊ में लगी आग की लपटों ने तोड़ी अफसरों की नींद, कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.