WhatsApp Icon

खून की हर बूंद बनेगी किसी की जिंदगी की उम्मीद — समा फाउंडेशन का सराहनीय रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

समा फाउंडेशन ट्रस्ट ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई मानवता की मिसाल

अम्बेडकरनगर: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय समा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को रक्त केन्द्र, राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने स्वयं पहली बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की।
शिविर में कुल 8 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 6 रक्तदाता रक्तदान के लिए फिट पाए गए। रक्तदान करने वालों में सद्दाम हुसैन, सुल्तान अहमद, अब्दुल वासिद, मोहम्मद माजिद, मोहम्मद शाहरुख एवं मनीष कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर समा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुल्तान अहमद एवं सद्दाम हुसैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं रक्त केन्द्र, राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. सिद्धांत, लैब टेक्नीशियन संतोष मिश्रा, संदीप, काउंसलर दीपक नाग, लाडली, अल्का, पूनम, अंशिका एवं प्रतिमा ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!