WhatsApp Icon

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

Sharing Is Caring:

टाण्डा की दो बहनों की दर्दनाक दास्तान पर प्रशासन ने लगाया मरहम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से मिलेगा 2500 रुपया प्रतिमाह

अम्बेडकरनगर। जिंदगी ने पहले मां को छीना, फिर पिता का साया भी उठ गया और इसके बाद दोनों बहनों की आखिरी सहारा बनी नानी की भी मौत हो गई। चारों तरफ से बेसहारा हुईं दो बहनों की दर्दभरी फरियाद जब मुख्यमंत्री तक पहुंची तो प्रशासनिक अमला हरकत में आया। मुख्यमंत्री संदर्भ संख्या 1500260146924 के निस्तारण में जिला प्रशासन ने दोनों बहनों को आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टाण्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर पेटिया निवासी आवेदिका ने अपनी और बहन खुशबू की दर्दनाक परिस्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। बताया गया कि मां की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी, जबकि पिता गया प्रसाद का भी निधन हो चुका है। इसके बाद दोनों बहनों की देखभाल करने वाली नानी भी दुनिया छोड़ गईं। ऐसे में दोनों बहनों के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया।

मामला मुख्यमंत्री संदर्भ के जरिए प्रशासन तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। आवेदन संख्या MBSY_165492 को विकास खंड स्तर से संस्तुति के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

अब खाते में आएगा सरकारी सहारा

पत्र के अनुसार, योजना के तहत प्रति माह 2500 रुपया की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।
जिस उम्र में बेटियों के सिर पर मां-बाप और परिवार का साया होना चाहिए था, उस उम्र में जिंदगी ने उनसे एक-एक कर सभी अपनों को छीन लिया। अब सरकारी मदद उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि टूटती जिंदगी को संभालने का एक बड़ा सहारा साबित हो सकती है।

अन्य खबर

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

पिता ने बेटे के कंधों पर सजाए स्टार तो गर्व से चौड़ा हुआ सीना! जीवन प्रकाश तिवारी बने एनसीसी सेकंड ऑफिसर, जलालपुर में खुशी की लहर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

error: Content is protected !!