WhatsApp Icon

एक माह तक चलने वाला पूर्वांचल के बहुप्रसिद्ध ऐतिहासिक गोविंद साहब मेला का हुआ भव्य उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल‌ स्थल पीठ महात्मा गोविंद साहब मेला का विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा व भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी नेताओं महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेक आशीर्वाद के लिया।

तत्पश्चात मेला स्थित मंडी परिषद के सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व माला पहनकर स्वागत किया गया। समारोह को विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि गोविन्द साहब की तपोस्थली हमारे आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति व सदभाव का संदेश दिया है।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा ने कहा महात्मा गोविंद साहब हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के भी स्त्रोत रहे हैं। हम सभी को उनके द्वारा दिए गए आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अमले को मेले में सभी दुकानदारों व श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। समारोह को निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अनीता कमल,धर्मेंद्र यादव, आलोक सिंह यादव सहित सभी जिपंस अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
सुप्रसिद्ध संत गोविंद साहब की तपोस्थली पर आगामी 10 दिसंबर को गोविंद दशमी पर स्नान होता है।
समारोह में अयोध्या से आये अपने साथियों के साथ आये लोकगायक राम स्वरूप फैजाबादी, यार मोहम्मद, फरीद अहमद ने स्वागत गीत भक्ति ,लोकगीत आदि गीतों के माध्यम से बेहतरीन समा बांधा। समारोह का कुशल संचालन अरविंद वर्मा ने किया। गोविंद साहब न्यास परिषद के अध्यक्ष बाबा भगेलू दास, बाबा प्रेमदास, मेला समिति अध्यक्ष भौमेंद्र सिंह पप्पू, सहित सभी पंचायत मौजूद रहे
गोविंद दशमी के अवसर पर श्रद्धालु महात्मा गोविंद साहब के पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर दर्शन करते है। मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आने वाले श्रद्धालु महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर प्रसाद के रूप में कच्ची खिचड़ी व लाल गन्ना चढ़ाते हैं तथा प्रसाद के रूप में घर ले जाते हैं। एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक मेला की सुरक्षा दृष्टिकोण से मेले में जनपद सहित अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तान पुर, आजमगढ़ सहित कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, महिला व पुरुष पुलिस कर्मी,पीआरडी के जवान ,पीएसी के जवानों को तैनात कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले की निगरानी के लिए एक ड्रोन कैमरे, सात सीसी फुटेज के सहारे सुरक्षा व्यवस्था तथा अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मेला कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य स्नान पर्व गोविन्द दशमी के दिन जिले के दस थानाध्यक्षों को लगाया गया है। सुगम यातायात के लिए नौ यातायात पुलिस चार घुड़सवार पुलिस को भी लगाया गया है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.