WhatsApp Icon

नदी नहाने गए एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की खबर से मची सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घाघरा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की खबर से सनसनी फैल गई है। मौके पर पुलिस बल सहित भारी भीड़ मौजूद है। स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में तलाश कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के चांड़ीपुर घाट पर घाघरा नदी में नहाने गए 12 वर्षीय विनायक उर्फ सनी पुत्र राम गोपाल मिश्र व  19 वर्षीय  रुचि पुत्री शैलेन्द्र मिश्र तथा परिवार की ही 17 वर्षीय माधुरी उर्फ रेशमा पुत्री धीरेंद्र मिश्र निवासीगण नरवांपितांबरपुर के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर परिजनों सहित आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एडिशनल एसपी श्याम देव, सीओ अरबी सिंह व स्थानीय पुलिस टीम भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों द्वारा नदी में तीनों की तलाश की जा रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.