अम्बेडकरनगर: मित्रों के साथ घाघरा नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के मोहल्लाह सकरवाल पूरब बाग निवासी 20 वर्षीय यासिर पुत्र कमर आलम अपने मित्र अर्शे आलम, जीशान व दानियाल के साथ एनटीपीसी प्लांट के पीछे स्थित घाघरा नदी में नहाने गए थे कि नदी में असंतुलित होकर यासिर डूबने लगा जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एनटीपीसी चौकी इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी हेड कांस्टेबल राजेश पाल, हर्ष गोविंद, इंद्रपाल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी लिया जहां चिकित्सकों ने यासिर को मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर इब्राहीपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय भी पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है।




