अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के डूहियां मुबारकपुर स्थित घाघरा नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने की खबर से हड़कम्प मच गया है। मौके पर सीओ, कोतवाल सहित स्थानीय गोताखोरों की टीम पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह शेखपुरा छोटी बाजार निवासी 22 वर्षीय सुफियान उर्फ राहिल पुत्र अमीरुलहसन अपने ननिहाल आया हुआ था और पास स्थित घाघरा नदी में नहाने चला गया जहां असन्तुलित होने के कारण डूबने लगा। हो-हल्ला मचने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और मुबारकपुर चौकी इंचार्ज सहित टांडा कोतवाली निरीक्षक व सीओ टांडा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक की तलाश के लिए प्रसिद्ध सुरेंद्र मांझी टीम के अभय मांझी आदि पहुंच कर युवक की तलाश शुरू कर दिया है। नदी के किनारे राहिल का कपड़ा बरामद किया गया है।





