WhatsApp Icon

दबंगों की पिटाई से बचने के लिए छात्रा ने नदी में लगाई छलांग – परिजनों में आक्रोश

Sharing Is Caring:

छात्रा के घर के पास पटाखा दागने से नाराज़ हुआ था बंजारा समुदाय

घरों में ताला बंद कर फरार हुए बंजारा समुदाय के लोग – परिजनों में आक्रोश

अम्बेडकरनगर: घर के सामने पटाखा दागने से मना करने पर दबंगों की पिटाई से बचने के लिए छात्रा ने घाघरा में छलांग लगा दिया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सका है जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के शाहजौरा घाट के पास स्थित आबादी में मंगलवार की दोपहर अफसर बंजारा का लड़का मोइनुद्दीन अपने साथियों के साथ पटाखा दाग रहा था तो मो.अहमद उर्फ बग्गड़ की 17 वर्षीय पुत्री फात्मा ने अपने घर के सामने पटाखा दागने से मना किया जिससे नाराज़ अफसर बंजर के पुत्र मोइनुद्दीन बाजरा ने अपने साथियों के साथ बालिका पर हमला कर दिया जिससे बचने के लिए फात्मा भागी और सामने स्थित घाघरा नदी में कूद गई। नदी में कूदने के बाद फात्मा का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फात्मा ने हाल ही में हाईस्कूल पास कर इंटर में प्रवेश किया था।


फात्मा के नदी में कूदने की ख़बर से बंजारा समुदाय के घरों पर ताला नज़र आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि इब्राहिमपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और ना ही उनकी पुत्री को गंभीरता पूर्वक तलाश ही किया जा रहा है।

अन्य खबर

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.