WhatsApp Icon

डीएम एसपी ने बच्चों संग मनाई ईद – नमाज़ के बाद बधाइयां देने का सिलसिला जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आपसी प्रेम व भाई चारे का संदेश देने वाला इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा पर्व ईद उल फित्र काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः काल सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। नमाज़ के दौरान कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने बच्चों के संग ईद की खुशियां मनाई। नमाज़ के उपरांत एक दूसरे को ईद की बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।


मुस्लिम सम्प्रदाय की खुशियों का सबसे बड़ा त्यौहार ईद काफी हर्षोउल्लास के साथ पूरे जनपद में मनाया जा रहा है। ईद पर्व पर सभी धर्म जाति समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में सम्पन्न हुई ईद की नमाज़ के बाद एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दिया गया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने अकबरपुर क्षेत्र में बच्चों के साथ ईद मनाई। डीएम एसपी द्वारा बच्चों में चॉकलेट वितरित कर ईदगाहों पर मौजूद लोगों व जनपद वासियो को ईद की बधाई दिया।
नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिकाओ व नगर पंचायतों की तरफ से साफ सफाई व चूने का छिड़काव कराया गया था। ईद पर्व की मुख्य नमाज़ को शांतिपूर्ण व सकुशल कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को ईद की बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.