अम्बेडकरनगर: दंत चिकित्सकों के राष्ट्रीय संगठन (Indian Dental Association) की वार्षिक AGBM (Annual General Body Meeting) बैठक अकबरपुर के प्रसिद्ध होटल वैभव रेसीडेंसी में पूरे जनपद के दन्त चिकित्सकों की गरिमामय मौजूदगी में सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति पर किया गया।
आईडीए की वार्षिक बैठक में जनपद के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ क्षितिज प्रकाश को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ गीतिका वर्मा एवं डॉ बाल मुकुंद गुप्ता, वुमेन डेंटल चेयर पर्सन डॉ सरस्वती एवं डॉ सोनिया एवं डॉ प्रीति सिंह को चेयर पर्सन चुना गया। डॉ ज्ञान चंद स्टेट रिप्रेज़ेंटेटिव एवं डॉ पी पी वर्मा उप सचिव बनाये गए।
इस अवसर पर सचिव डॉ विवेक वर्मा, अध्यक्ष डॉ प्रवेश वर्मा एवं जनपद के अनेक दंत चिकित्सक उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रदेव को विदाई भी दी गयी। आईडीए अध्यक्ष बने श्री क्षितिज ने कहा कि संगठन के लिए सदैव खड़े रहेंगे और समाज की सेवा करने में भी तनिक पीछे नहीं रहेंगे। आईडीए अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला तेज़ हो चुका है।




