WhatsApp Icon

अम्बेडकर नगर में पहली बार आयोजित हुआ डॉग शो, टाण्डा की हयाना ने दिखाया जलवा

Sharing Is Caring:

बेल्जियम शेफर्ड नस्ल की हयाना के ऑनर हैं उबैदुर्रहमान अंसारी

अम्बेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव के दूसरे दिन डॉग शो का भव्य आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मार्ग निर्देशन में जनपद में प्रथम बार पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह व उनकी पत्नी के द्वारा किया गया।

बेल्जियम शेफर्ड डॉग के ऑनर टाण्डा निवासी उबैदुर्रहमान अंसारी को बेस्ट ऑफ शो एवॉर्ड दिया गया।
हवाई पट्टी पर आयोजित अम्बेडकर नगर विकास व विरासत महोत्सव के दौरान डॉग-शो कार्यक्रम का पंजीकरण नि:शुल्क किया गया तथा श्वानों का नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण भी किया गया। डॉग शो कार्यक्रम प्रातः 09 बजे से 12 तक चला। कार्यक्रम में कुल 52 डॉग्स, जो विभिन्न नस्लों जैसे जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर , सीत्जू, डच हाउंड, रॉट व्हीलर, बॉक्सर, बेल्जियम शेफर्ड, पामेरियन, पग, सेंट बनार्ड, लासा आप्सो,अमेरिकन अफीता, रामपु हाउंड, स्पिटज(spitz) कुल 14 नस्ल के स्वानों ने भाग लिया। प्रत्येक नस्ल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार (ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट हैंपर) दिया गया। प्रत्येक नस्ल में तीन पुरस्कार वेस्ट इन ब्रीड, फस्ट इन सरअप, सेकंड सरअप दिया गया। तथा अंत में सभी नस्लों में से सर्वोत्तम डॉग का पुरस्कार मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया। इसी के साथ ही प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक स्वान को प्रतिभाग प्रमाण पत्र दिया गया।

स्वान प्रदर्शनी में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर, जलालपुर, परियोजना निदेशक, अपर जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। स्वान कार्यक्रम बेस्ट ऑफ शो का पुरस्कार बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के स्वान हयाना के मालिक उबैदुरहमान निवासी टांडा को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न 8 दवा कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए एवं विभिन्न श्वानों को आवश्यकता की दवाएं निशुल्क प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अरविंद कुमार सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर की देख रेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर डी.के. सिंह थे। कार्यक्रम के जज असलम एवं डॉक्टर संजय श्रीवास्तव गोरखपुर जनपद से आए थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविंद्र चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान डॉक्टर राकेश वर्मा, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बद्री पाठक, डॉक्टर संजय कुमार पांडे, डॉक्टर पंकज यादव, डॉक्टर विपिन एवं जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट एवं सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.