WhatsApp Icon

पेट्रोल पम्प संचालकों को डीएम ने दी कड़ी चेतावनी, ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ नियम का सख्ती से करें पालन, सीसीटीवी से जांच कर होगी कार्यवाही

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार “नो हेलमेट नो पेट्रोल” नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विभिन्न पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मल्होत्रा पेट्रोल पंप अकबरपुर पर एक बाइक सवार के बिना हेलमेट के पाए जाने पर जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप मालिक को कड़ी चेतावनी देते हुए शासन के निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंपों की सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग कराई जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन की ओर से पूरे प्रदेश में “नो हेलमेट नो फ्यूल” नियम का शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया गया है जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी, एआरटीओ और यातायात विभाग को वाहन चालकों को जागरूक किए जाने की भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाइक चालक को हेलमेट के फायदे बताएं, उन्होंने बाइक चालकों से बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट पेट्रोल बेचने वालों की चेकिंग सीसीटीवी कैमरे कराई जाएगी और ऐसे पेट्रोल पंप संचालकों पर कड़ी कार्यवाही तय की जाएगी।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.