“शुक्रवार शाम 06 बजे सायरन घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों की लाइट बन्द कर मॉक ड्रिल में सहयोग करें”
अम्बेडकरनगर: शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 23 जनवरी शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर समस्त नागरिक सुरक्षा जनपदों में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किया जाना है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्सना बन्धु बताया कि डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जनपद में आयोजित होने वाले ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की सभी तैयारी पूर्ण है। अम्बेडकरनगर जनपद में सायं 06 बजे ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित है। इस अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को संभावित आपातकालीन परिस्थितियों जैसे कि हवाई हमले या बड़े आपदाओं की स्थिति में सतर्क रहने व त्वरित प्रतिक्रिया देने हेतु तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनता से अपील किया है कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के निर्धारित समय सायं 06 बजे
एअररेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें। नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवको व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। मॉकड्रिल को गम्भीरता से लें ताकि आपातकाल की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
घबरायें नहीं, बच्चों एवं पूरे परिवार को जागरूक करें। मोबाईल या रेडियों पर सरकारी एलर्ट सुनें। सुरक्षित शरण स्थल पर बंकर की जानकारी लें। अपने घर में मजबूत किंतु खिड़की वाला कमरा तैयार रखें। शरण स्थल तक जल्दी से पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें। जरूरी वस्तुएं तैयार रखें, जैसे पीने का पानी कम से कम तीन दिन का। सुखा भोजन (बिस्किट ड्राई फूड आदि)।
प्राथमिक चिकित्सा किट, टार्च एवं एक्सट्रा सेल रखें। जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी, मेडिकल रिपोर्ट आदि सुरक्षित रखें। खिड़कियों पर मोटे पर्दे काले कागज लगायें। शीशे से दूर रहे, जमीन पर लेट जायें।
हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकलें जब सरकारी निर्देश मिलें। घायल हों तो प्राथमिक उपचार करें। संदिग्ध वस्तु या बम दिखें तो छूये नही पुलिस को सूचित करें।
यदि रोड पर हों तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाईट आफ कर दें। समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
घबरायें नही, टैफिक नियमों और आपदा प्रबन्धन कर्मियों
पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि यह अभ्यास आपकी सुरक्षा की जागरूकता के लिए है इसलिए इसे गंभीरता से लें और सहयोग करें। जिलाधिकारी श्री अनुपम ने जिलावासियों से अपील किया है कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के निर्धारित समय शुक्रवार की सायं 06 बजे अपने घरों, प्रतिष्ठानों आदि की लाइट/प्रकाश/इन्वर्टर आदि को बंद रखें जिससे प्रकाश बाहर दिखाई न दे। उन्होंने बताया कि हवाई हमले को रेड सिग्नल 02 मिनट तक ऊंची – नीची आवाज में सायरन बजाया जाता है तथा खतरा टलने की सूचना 02 मिनट तक सायरन को एक आवाज में बजाकर दी जाती है ताकि बचाव एवं राहत की कार्यवाही तुरंत की जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए है। इसलिए इसे गम्भीरता से लें और सहयोग करें। हवाई हमले का रेड सिग्नल 02 मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाता है तथा खतरा टलने की सूचना 02 मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी जाती है, ताकि बचाव एवं राहत की कार्यवाही तुरन्त की जा सकें।




