WhatsApp Icon

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व रात्रि में सरकारी विद्यालय से डिजिटल बोर्ड व सिस्टम चोरी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: स्वतन्त्रता दिवस से पूर्व रात्रि में अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल में धावा बोलकर लाखों का कीमती डिजिटल बोर्ड व सिस्टम उड़ा ले गए। प्रधानाचार्य ने पुलिस से शिकायत कर डिजिटल बोर्ड व सिस्टम बरामद करने की गोहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के मया मार्ग पर संचालित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर में 14 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर डिजिटल बोर्ड व सिस्टम को चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य नुरुलसहर में बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार को विद्यालय बन्द हुआ था और 15 अगस्त की सुबह 7:15 बजे जब विद्यालय पहुंचे तो डिजिटल बोर्ड वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था और जब अंदर गए तो डिजिटल बोर्ड व पूरा सिस्टम गायब था। उक्त डिजिटल बोर्ड शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 07 माह पूर्व लगवाया गया था जिसके सहारे छात्रों को पढाई भी कराई जा रही थी। प्रधानाचार्य का दावा है कि इब्राहिमपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग किया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.