अम्बेडकरनगर: दावते इस्लामी इंडिया की टांडा यूनिट की तरफ से ठण्ड से बचाओ के लिए जरूरत मंदों में कम्बल वितरित किया गया। दावते इस्लामी के जीएनआरएफ विंग की तरफ से सामाजिक ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए देर रात्रि में ठण्ड स्व ठिठुर रहे जरूरत मंदों को बिना भेदभाव के कम्बल का वितरण किया गया। दावते इस्लामी के शाहिद अख्तर, नोमान अहमद, शादाब अहमद, जुफ्लेकर अहमद, राशिद मक्की आदि ने टांडा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरत मंदों कप कम्बल भेंट किया जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
दावते इस्लामी ने जरूरत मंदों में वितरित किया कम्बल





