WhatsApp Icon

स्वयं पर विश्वास रख कर लक्ष्य निर्धारित करने वाले को मिलती है सफलता : सीओ टाण्डा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: स्वयं पर विश्वास रख कर लक्ष्य निर्धारित करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है और जो लक्ष्य से भटकता है उसको बुरा अंजाम भुगतने पड़ता है।


उक्त बातें टाण्डा पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने डीएवी अकेडमी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने छात्र छात्राओं को दो तीन कहानियों के माध्यम से बड़े ही सरल अंदाज़ में समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार को टाण्डा नगर के बीच संचालित डीएवी अकेडमी में छात्रों में हाउस वितरण व शपथ ग्रहण कार्यकम आयोजित किया गया था। उक्त मौके पर विद्यालय प्रबन्धक आनन्द कुमार आर्य (बापू जी) ने कहा कि छात्रों में लीडर शिप निखारने एवं विद्यालय का वातावरण सही रखने के लिए ज़िम्मेदारियाँ बांटी जा रही है जिससे छात्र छात्राएं आगे चलकर श्रेठ नागरिक बनकर विद्यालय, अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रौशन करें।
कक्षा 12 के छात्र प्रिंस विश्वकर्मा को हेड ब्वाय व मरियम उरूज को हेड गर्ल बनाया गया है तथा छात्रों को चार हाउस में विभाजित कर हाउस कैप्टन अंकुश गुप्ता, हाउस कैप्टन आदर्श वर्मा, हाउस कैप्टन सृष्टि यादव व हाउस कैप्टन विशाल कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा सभी कक्षाओं में क्लास मॉनिटर की ज़िम्मेदारी क्लास के तेज तर्रार छात्रों को सौंपी गई है। छात्र छात्राओं को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। उक्त मौके पर भूपेंद्र नाथ महरोत्रा, प्रिंसिपल रुचि अग्रवाल, सलमान अनीस, सत्य प्रकाश आदि सहित काफी अभिभावक भी मौजूद रहे।

अन्य खबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.