WhatsApp Icon

नौचंदी जुमेरात पर उमड़ी भीड़, जायरीनों के लिए शर्बत व पानी के इंतेज़ाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील व बसखारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित प्राचीन दरगाह सूफी संत हज़रत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के असताना पर देश के कोने-कोने से जायरीनों श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। इस्लामिक कैलेंडर के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ‘नौचंदी जुमेरात’ मनाया जाता है जिस पर दरगाह में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है।

दरगाह परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए भीषण गर्मी ने पीने के पानी के लिए दरबदर भटकना पड़ता है और मजबूरन बोतल बन्द पानी खरीदने पर मजबूर हैं। ऐसे में खानवादे अशरफिया के सैय्यद खलीक अशरफ ने पूर्व वर्षो की तरह आगे बढ़ कर खानकाह ग़ौसुल आलम पर सबील का इंतेज़ाम कराया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में शर्बत व पानी पीने वालों की भीड़ नज़र आती है। खानकाह ग़ौसुल आज़म में प्रत्येक गुरुवार विशेष रूप से नौचंदी पर शर्बत व पानी की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। खनवादे अशरफिया के सैय्यद खलीक अशरफ ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए मखदूम अशरफ के मेहमानों (जायरीनों/श्रद्धालुओं) के लिए जगह जगह पानी की निःशुल्क व्यवस्था करें जिससे आने वालों को राहत मिल सके।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.