WhatsApp Icon

गैस सिलेंडर ना उठाने की दबंगों ने दी सज़ा, कार्यवाही के बजाय समझौता का दबाव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटका थाना क्षेत्र के भियांव चौरा गांव निवासी मंजीत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। मंजीत के अनुसार बीते बृहस्पतिवार शाम वह भियांव बाजार में स्थित गैस की दुकान पर सिलेंडर भराने गया था। इसी दौरान गांव के ही रवि ने उससे गैस सिलेंडर उठाने के लिए कहा, लेकिन मंजीत द्वारा मना करने पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा।

मंजीत का आरोप है कि थोड़ी देर बाद रवि अपने परिजनों ओमप्रकाश सहित अन्य परिवारजनों के साथ उसके घर पहुंचा और अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने मंजीत की बेरहमी से पिटाई किया एवं घर की लाइट बल्ब तोड़ दिए, तथा घर में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में मंजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें दर्ज हैं।
पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले लिखित शिकायत देने के बावजूद कटका पुलिस ने अब तक आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। उल्टा पीड़ित पर लगातार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। मंजीत का कहना है कि वह दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन थाने की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर कटका थाना प्रभारी का कहना है कि घटना में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं, इसलिए दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि सवाल यह है कि शिकायत दिए 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, जबकि पीड़ित पक्ष अपनी सुरक्षा को लेकर सहमा हुआ है।
ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.