WhatsApp Icon

साइबर क्राइम पुलिस के त्वरित कदम से पीड़ित को वापस मिला डूबा हुआ रुपया

Sharing Is Caring:

 

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को वापस मिला रुपया

अम्बेडकरनगर: गलती वश दूसरे के एकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने के बाद साइबर सेल से की गई शिकायत के कारण पीड़ित को 44 हजार रुपया वापस मिल गया जिससे पीड़ित व उसके परिजनों ने अम्बेडकर नगर साइबर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।


बताते चलेंकि धर्मेन्द्र पुत्र स्व. जगराम यादव निवासी ग्राम नेनुआ पोस्ट रामपुर सकरवारी थाना बेवाना द्वारा साइबर क्राइम थाने पर शिकायत संख्या 313/24 पंजीकृत कराई गई, जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि मेरे द्वारा अपने रिश्तेदार के खाते में पैसे भेजते समय गलती से किसी अज्ञात के खाते में पैसा ट्रान्सफर कर दिया गया तथा मेरे द्वारा उस व्यक्ति से बात करने पर पैसा देने से इनकार कर दिया गया। जिसके पश्चात मेरे द्वारा साइबर क्राइम थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र दिया गया ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बेनिफिशियरी के खाते फ्रीज कराए गया। शिकायतकर्ता के खाते में फ्रॉड की पूरी राशि वापस कराई गयी। इस सफलता के लिए शिकायतकर्ता एवं उसके परिजनों ने साइबर क्राइम थाना अंबेडकर नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया एवं प्रसन्नता जाहिर की ।
साइबर सेल अम्बेडकर नगर ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति से खाते की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और खाते से गलती अथवा धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर तत्काल कॉल करें व cybercrime.gov.in शिकायत पंजीकृत करते हुए शिकायत संख्या के साथ अपने नजदीकी थाने में संपर्क करें जिससे आपकी मदद हो सकती है और आपका पैसा वापस मिल सकता है।

अन्य खबर

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

1100 दीपों की रोशनी में मनाया गया हिंदू नववर्ष 2083, तमसा तट पर उमड़ा जनसैलाब

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.