WhatsApp Icon

मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के जलालपुर तहसील पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जलालपुर ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन और रोजगार गारंटी से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा से संबंधित विधेयक व प्रस्तावित परिवर्तनों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों और गरीब तबके के अधिकारों की लगातार अनदेखी कर रही है।

धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव सीधे तौर पर श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात होगा। उन्होंने सरकार से मनरेगा की मूल भावना को बरकरार रखते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, मुन्नीलाल, अबू शहमा, अजय कुमार वर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश वर्मा, वीर बहादुर, जय राम वर्मा, पारस कश्यप तथा मुर्तजा हुसैन सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.