WhatsApp Icon

कांग्रेसियों ने बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धासुमन पेश करते हुए आयोजित किया संगोष्ठी

Sharing Is Caring:

बाबा साहब का मानना था हमें महान राष्ट्र बनना है तो हमे एक अनुशासित राष्ट्र बनना होगा – कृष्ण कुमार यादव

अम्बेडकरनगर: डॉ भीमराव अंबेडकर उच्चतम शिक्षित, न्यायप्रिय, समानता के समर्थक, समाज सुधारक थे, उन्होंने बेखौफ, अपने विचारों को खुलकर रखा।


उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर डॉ अम्बेडकर की जयंती के कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा उनके विचार आज भी हर किसी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ‘अगर हमें एक महान राष्ट्र बनना है, तो हमें पहले एक अनुशासित राष्ट्र बनना होगा।’
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र.नारायण.शुक्ल, गुलाम रसूल छोटू, सुनील सिंह, सुखीलाल वर्मा, डा सतीश चंद्र प्रजापति ने कहा डॉ आंबेडकर महिलाओं की समानता के बड़े समर्थक थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं किसी समुदाय की प्रगति उस समाज में महिलाओं की स्थिति से मापता हूं।’
विशाल वर्मा, मो. जियाउद्दीन अंसारी, देवमणि पाठक, हेमंत यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था, ‘राजनीतिक अत्याचार की तुलना में सामाजिक अत्याचार अधिक क्रूर होता है।
निवर्तमान कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बबलू ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वी जयंती समारोह पूर्वक मनायीं गयी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तत्पश्चात गोष्ठी की गयी गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा ने किया।कार्यक्रम के उपरांत जनपद मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, अवधेश कुमार मिश्र बबलू, गुलाम रसूल छोटू सुनील सिंह, सुखीलाल वर्मा, डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, जियाउद्दीन अंसारी, राजेश वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, राजेश प्रजापति, अमित यादव संजय, हेमंत यादव, देवमणि पाठक, पूर्व जिला सचिव तौहीद अहमद,आशाराम यादव, रीतेश तिवारी, अर्श आलम, अजय पासवान, महेंद्र प्रताप वर्मा, वीं पी गौतम, एम् आर विमल, गिरीशचंद्र यादव, विपिन यादव, ब्रजेश यादव, भोलू यादव, शिव प्रताप मस्तराम शर्मा समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।

अन्य खबर

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

1100 दीपों की रोशनी में मनाया गया हिंदू नववर्ष 2083, तमसा तट पर उमड़ा जनसैलाब

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.