अम्बेडकरनगर। जनपद के इल्तिफातगंज क्षेत्र निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अफरोज आलम बेग का बुधवार देर रात हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि अफरोज आलम बेग लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वे कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले नेता के रूप में जाने जाते थे। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया और कांग्रेस के सच्चे सिपाही व न्याय योद्धा के रूप में अपनी पहचान बनाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने कहा कि अफरोज आलम बेग के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। संगठन के प्रति उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
निधन की सूचना मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, पूर्व सभासद द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, सुनील सिंह एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष अकबरपुर मो. जियाउद्दीन अंसारी, जिला महासचिव शाहबाज अहमद अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर राजकुमार अग्रहरि, टांडा ब्लॉक अध्यक्ष राम कृपाल धावक, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, मनजीत राजभर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन अलनपुर पहुंचकर अंतिम मिट्टी में शामिल हुए।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य रमेश मिश्र, पूर्व सचिव मो. अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, सदस्य डॉ. विजय शंकर तिवारी, पूर्व सदस्य दुर्गा प्रसाद पांडेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत यादव, डॉ. सतीश चंद्र प्रजापति, रेहान जैदी समेत अनेक नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
अफरोज आलम बेग के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और समर्थकों ने इसे कांग्रेस संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।





