WhatsApp Icon

भूसा दान महादान: 39 गो-आश्रयों में 5299 निराश्रित गोवंश, डीएम की जनसहभागिता की अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। जनपद में निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण को लेकर प्रशासन ने “भूसा दान महादान” अभियान की शुरुआत की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए अधिकाधिक भूसा, हरा चारा व पशु आहार दान कर सहयोग करें।

जिले में वर्तमान में 39 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 5299 निराश्रित गोवंश संरक्षित किए गए हैं। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार इनके भरण-पोषण की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन गेहूं की कटाई के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक अपने निकटतम गो-आश्रय स्थल पर भूसा, हरा चारा, पशु आहार, चूनी-चोकर आदि दान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग सामग्री उपलब्ध नहीं करा सकते, वे गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष में ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से धनराशि जमा कर सहयोग कर सकते हैं।

दान हेतु बैंक विवरण:

बैंक का नाम: पंजाब नेशनल बैंक, विकास भवन, अम्बेडकरनगर

खाते का नाम: गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष

खाता संख्या: 6257000100042049

IFSC कोड: PUNB0625700

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त दान राशि व सामग्री का उपयोग केवल निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण में ही किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी पशुपालकों, कृषकों व पशु प्रेमियों से आगे आकर “भूसा दान महादान” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है, ताकि गोवंश सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया जा सके।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.