अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के हंसवर मार्ग स्थित लार के पास सुलेमपुर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बाइक संख्या UP45AR8597 से जा रहा था। मृतक की पहचान पंकज यादव पुत्र सहदेव निवासी फाजिलपुर उस्मा थाना हंसवर के रूप के हुई है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।








