WhatsApp Icon

मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को किया संबोधित – सपा व कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना – करोड़ों की दिया सौगात

Sharing Is Caring:

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व उनके पति से अभद्रता

विरोध करने वाले संभावित नेताओं को किया गया अरेस्ट

कई मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी नहीं दिया गया कवरिंग पास

चप्पे चप्पे पर था सुरक्षा का सख्त इंतेज़ाम

नौजवानों को टेबलेट व स्मार्टफोन देने का वादा

भारी भीड़ के बावजूद कोविड-19 प्रोटोकॉल का नहीं कराया ज उसका पालन

अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यालय) सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और 334 करोड़ 24 लाख की लागत से 99 परियोजनाओं का का शिल्यान्यास व लोकार्पण किया।

बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने आरोप लगाया कि वीआईपी पास होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम स्थल पर रोका गया और उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान व शसक्तीकरण पर विशेष बल दे रही है लेकिन फिर भी उनके साथ अभद्रता की गई।

कार्यक्रम स्थल पर कई मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कवरिंग पास नहीं जारी किया गया हाँलाकि सत्ता पक्ष की ख़बरे लिखने वाले पत्रकारों को बुला कर पास उपलब्ध कराया गया जो चर्चा का विषय बना रहा।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान विपक्षी घरों में दुबके रहे। सपा व कांग्रेस को जातिवाद का ज़हर घोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पहले नौकरी मिलती थी तो एक परिवार वसूली कर लिए निकल पड़ता था लेकिन अब बिना पैसा दिए नौकरियां मिल रही है। श्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले ना राशन मिलता था ना ही बिजली लेकिन सरकार बदली तो सभी को बिना भेदभाव के लाभ मिलना शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रवजलित कर किया। मंच पर प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने राम दरबार बना स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाने वचन दिया तथा कहा कि महाराजा सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा बनाने का काम जल्द शुरू होगा और प्रदेश के नौजवानों को टेबलेट व स्मार्टफोन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री योगी द्वारा जनपद में 304 करोड़ 66 लाख रुपयो की लागत की परियोजनाओं का शिल्यान्यास व 29 करोड़ 58 लाख 82 हज़ार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण कोय गया। शिल्यान्यास परियोजनाओं में सड़क, नाली, खंडज, इंटरलाकिंग आदि को भी दर्शाया गया।

लोकार्पण व शिल्यान्यास में शामिल 99 परियोजनाओं में काफी छोटी छोटी परियोजनाओं को भी शामिल किया गया था हालांकि इससे पूर्व नाली, खड़ंजे व इंटरलाकिंग आदि की परियोजनों का शिल्यान्यास व लोकापर्ण स्थानी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, ब्लाक प्रमुख आदि करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री के सामने विरोध करने वाले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के संभावित नेताओं पर पुलिस पहरा बैठा दिया गया था। सपा, कांग्रेस, प्रसपा के ही नहीं किसान नेताओं की भी पुलिस निगरानी कर रही थी। इस दौरान सुरक्षा चक्र काफी मजबूत बनाया गया था।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों, फसल ऋण मोचन, सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड, उज्ज्वला योजन, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, विवाह अनुदान, निःशुल्क राशन वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन आदि योजनओं के सम्बंध में वार्ता किया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उस सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा था लेकिन भाजपा सरकार में माफिया गीरी करने वालों के लिए बुल्डोजर तैयार रहता है जिसका नमूना प्रदेश ही नहीं देश की जनता भी देख चुकी है।

हवाई पट्टी पर सरकारी कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा में आम जनता के साथ सरकारी कर्मचारियों को भी स्थान दिया गया था। काफी भीड़ उमड़ने के बावजूद कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया जा सका। अधिकांश लोगों के पास मास्क ही नहीं था और ना ही सोशल दूरी की व्यवस्था थी जिससे सामाजिक कार्यकर्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। ज्ञात रहे जनपद फिलहाल कोरोना मुक्त नहीं हुआ है।

उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी, टांडा विधायक श्रीमती संजू देवी, आलापुर विधायक श्रीमती अनिता कमल, भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

जिला मुख्यालय पर गरजा बेरहम बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, समाजसेवी का गंभीर आरोप

सत्ता की आड़ में रंगदारी का आरोप, वार्ड सभासद पति ने काम रुकवाया, 24 घंटे में हत्या कराने की धमकी का दावा

मनरेगा पर सरकार का हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी निर्णायक संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.