बाइक सवार एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल होने जा रहा है। पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जुटा हुआ है। इस दौरान अकबरपुर थानाक्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास मोहरिया में जैतपुर थानाध्यक्ष की सरकारी वाहन से एक बाइक को साइड लग गई जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भेजवाया जबकि मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ हटाने के लिए वीडियों रिकार्डिंग करने लगी। बाइक संख्या यूपी 45 ए. एम 5958 पर सवार एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मृतक व घायल की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी है।





